Saturday, 14 September 2013

Comment on BJP's Advani (For PM Candidate Fight)

by on 01:50
आडवानी जी के प्रतिष्ठा / जिद्द के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है. परन्तु कोई हमारी प्राचीन हिन्दू संस्कृति की व्याख्या सटीक रूप से इस मुद्दे पर करेगा... जो साफ़ कहती है कि

  1. "परिवर्तन संसार का नियम है." - (वह ख़राब हो या अच्छा हो , पर होगा जरूर)

  2. "जीवन के चौथेपन" का क्या अभिप्राय है आज के सन्दर्भ में? यह कोई जंगल जाने के बारे में निश्चित ही नहीं है, बल्कि सक्रियता को सावधानी से कम करने के बारे में है, और अगली पीढ़ी के हाथ में निर्णय देने के बारे में है.


(इस बारे में कोई मुलायम सिंह से जरूर सिख ले, अन्य मामलों में वह चाहे जितने ख़राब हो, पर सही समय पर उसने अगली पीढ़ी को नेतृत्व दिया है)
------
और एक महत्वपूर्ण बात और, आडवानी जी के बारे में बड़े जोर शोर से यह प्रचारित है कि "बीजेपी को उन्होंने अपने खून पसीने से खड़ा किया" -- मै इस पर कोई आक्षेप नहीं करूँगा, परन्तु इसकी तुलना भारत की आजादी की लड़ाई से जरूर करूँगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि "महात्मा गाँधी ने देश को आजादी दिला दी" ...
...
और देशवासी तब, और संघ से लेकर बीजेपी के कार्यकर्त्ता अब क्या कर रहे थे? ... यह क्रेडिट को हाई-जैक करने का गन्दा प्रयास हाई ... अरे इस मातृभूमि को कोई क्या देगा, राम और कृष्णा जैसे महापुरुष अभी तक इस बात का दावा नहीं कर सकते कि उन्होंने भारतवर्ष को बहूत कुछ दिया. ... यह तो अत्यधिक बुरी मानसिकता हाई, व्यवसाय से भी बुरी !!
------
इस पर सटीक टिप्पणियों का स्वागत है.

Comment on BJP's Advani (For PM Candidate Fight)

Monday, 9 September 2013

Sunday, 25 August 2013

Wednesday, 17 July 2013

Why people love RSS, Rashtriya Swayamsewak Sangh

by on 04:16
आज मेरे मन में एक विचार आ रहा था, जो कि चर्चा का विषय भी बना हुआ है कि आर.एस.एस (RSS) अथवा नरेन्द्र मोदी को लोग चाहते क्यों है? (इस बात पर विवाद नहीं होना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का डर इसकी लगातार पुष्टि करता है) .... क्यों लोग प्यार करते हैं इस संगठन को ?
क्या सिर्फ हिन्दूवादी होने के कारण ? ... यदि ऐसा है तो, हिंदुत्व ही के नाम पर हजारो दुसरे संगठन मृतप्राय क्यों है >> (हिन्दू सेना, अखिल भारत हिन्दू महासभा, हिन्दू पीठ इत्यादि...)
मेरा नजरिया थोडा अलग है. मै समझता हूँ यदि यदि "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" अपना नाम बदलकर "हिन्दू स्वयंसेवक संघ" भी रख ले तो उसका जनाधार आधे से कम हो जायेगा. ... महत्व उसके राष्ट्रीय कार्यों, सोच और व्यक्त राष्ट्रीय विचारों का है... यही हाल नरेन्द्र मोदी का भी है. तो लोग उसको पसंद करते हैं तो सिर्फ इसलिए कि उन्हें विश्वास है कि यह व्यक्ति बिना दबाव में आये राष्ट्र की तमाम समस्याओं को जादू से भले हल न कर दे, पर उम्मीद जगाकर एक सार्थक रास्ता जरूर दिखायेगा. ...
आप लोगों का क्या विचार है. आरएसएस या मोदी सिर्फ हिंदुत्व के विचारों से जीवित हैं ? अथवा उन्होंने इसे राष्ट्रीयता के साथ मजबूती से "मन, वचन और कर्म" से लगातार जोड़ा भी है ?
जरूर विचार दें ...

view on rashtriya swayamsewak sangh - hinduism on nationalism

Why people love RSS, Rashtriya Swayamsewak Sangh

Saturday, 9 March 2013

माननीय विनोद जी बब्बर के द्वारा बताई गयी तीन बातें … - Bauddhik vilasita and Lok katha in Hindi

by on 15:31
आदरणीय विनोद बब्बर जी द्वारा मुझे बताई गयी तीन मुख्य बातें / कहानियाँ:

१. बौद्धिक विलासिता / बौद्धिक व्यभिचार एक तरह का पाप है: इसकी सीधी परिभाषा उन्होंने यही बताई कि यदि हम अपने द्वारा बनाये गए आदर्श को स्वयं ही पालन नहीं कर पाते हैं और उसे सिर्फ दूसरों से पालन करने की अपेक्षा करते हुए उसके पक्ष में तमाम तर्क देते हैं, तो यह बौद्धिक विलासिता की श्रेणी में आता है. इसके साथ यदि कोई बात सैद्धांतिक रूप से चाहे कितनी भी उत्तम क्यों न हो, पर यदि वह व्यावहारिकता की कसौटी पर बार-बार और लगातार खरी नहीं उतर पाती है तो उस सिद्धांत को श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश करने वाला भी बौद्धिक व्यभिचारी की संज्ञा ही पायेगा.

लोक-कथाएँ कई बार बड़े-बड़े ग्रंथो के सिद्धांतों पर भी भारी पड़ती हैं क्योंकि वह कठिन से कठिन बातों को बड़ी ही सरल और मनोरंजक भाषा में समझाने की क्षमता रखती हैं. इसी सन्दर्भ में उन्होंने मुझे कहानी सुनायी जो इस प्रकार है-

2. किसी गावं में दो मित्र रहा करते थे. बचपन से उन दोनों में सगे भाई से भी ज्यादा स्नेह था. समय के साथ उन दोनों की शादियाँ हुई, बच्चे हुए, पर उन दोनों के स्नेह में कोई अंतर न आया. एक बार दोनों मित्रों ने तीर्थ-स्थान की यात्रा करने की सोची और हरिद्वार के लिए निकल पड़े. रास्ते भर उनमे से एक मित्र दुसरे को लगातार टोकता रहा, उसे बात बात पर समझाने का प्रयास करता रहा. इस से दोनों के बीच में बहस भी हो गयी, बात बढ़ते बढ़ते एक मित्र ने दुसरे को थप्पड़ जड़ दिया, दुसरे मित्र को इस घटना से बहूत पीड़ा हुई और उसने गंगा के किनारे रेत पर तत्काल लिख दिया- “आज मेरे साथ दुनिया का सबसे बड़ा छल हुआ, जिस मित्र को अपने भाई से भी ज्यादा मानता था उसी ने आज घर से इतनी दूर मेरे ऊपर हाथ उठाया”. यात्रा के दौरान दोनों मित्रों के बीच बातचीत बंद रही. खैर, दोनों मित्र स्नान करने पहुंचे. घाट पर पहला मित्र (जिसने मारा था), किनारे पर ही स्नान कर रहा था, जबकि दूसरा मित्र (जिसने मार खाई थी), वह थोडा आगे निकल गया नहाने के लिए. संयोग बस आगे कीचड़ रुपी दलदल था और दूसरा मित्र डूबने लगा, पहले मित्र ने आव देखा न ताव और दुसरे मित्र को तमाम प्रयास से किनारे पर खींचने में सफल रहा. इस घटना के बाद दुसरे मित्र ने पास पड़े पत्थर पर खुरच-खुरच कर लिखा- “आज मेरे साथ मेरे जीवन की सबसे अच्छी बात हुई, कि जिस मित्र को मै बुरा-भला कहता रहा, आज उसी ने मेरी जान बचाई.” … एक तीसरा व्यक्ति जो काफी समय से दोनों के साथ था, उसने दुसरे मित्र से पूछा कि- जब तुमको तुम्हारे मित्र ने मारा तो तुमने इस घटना को रेत पर लिख कर व्यक्त किया, जबकि उसने जब तुम्हे बचाया तो तुमने उसे पत्थर पर लिखा, क्यों? … दुसरे मित्र का बहुत सरल जवाब था- “कोई तुम्हारे साथ बुरा करे तो, उसे रेत पर लिखो और भूल जाओ, पर तुम्हारे साथ यदि कोई अच्छा करे तो उसे पत्थर पर लिखो ताकि इतिहास भी उसे मिटा न सके”. यह कहानी सुनते हुए बब्बर जी ने कहा कि- “इसी प्रकार का व्यवहार किसी भी रिश्ते की नींव साबित होती है.” दूसरों के बुराई को भूलने की कोशिश जबकि दूसरों को अच्छाई को स्थाई रूप से याद रखने का प्रयास.

३. इसी सन्दर्भ में एक दूसरी कहानी उन्होंने सुनायी- “एक व्यक्ति अपने जीवन से काफी दुखी था, उसने भगवान् की दिलो-जान से पूजा की और भगवान के प्रकट होने पर उसने “जीवन में सुखी रहने का वरदान माँगा”. भगवान ने उसे दो थैले (बैग) दिए और उस से कहा कि वह एक थैला अपने आगे लटका ले और उसे जो भी अपने स्वयं के अन्दर कमी दिखे, उस कमी को आगे के थैले में डालता रहे और उसे बार बार खोलकर देखता रहे. वहीँ भगवान ने दुसरे थैले को पीठ पर लटकाने का आदेश देते हुए कहा कि इस थैले में तुम दूसरों की बुराइयां डालते रहना और इसे खोल कर देखने की जरूरत भी नहीं है. … काफी समय बाद वह आदमी और भी दुखी हो गया, भगवान ने प्रकट होकर देखा तो दो थैले उस व्यक्ति के आगे और पीछे लगे हुए थे, और आगे वाला थैला काफी भारी लग रहा था. भगवान ने उस व्यक्ति से पूछा- आगे वाले थैले में तुमने क्या रखा है तो व्यक्ति ने जवाब दिया- “आगे वाले में मै दूसरों की बुराइयां डालता रहता हूँ. तो भगवान ने फिर उससे पूछा तो फिर आगे वाले थैले को तुम बार बार देखते भी होगे. व्यक्ति ने कहा कि – हाँ. फिर पीछे वाले थैले की तरफ भगवान ने इशारा करते हुए पूछा कि- यह इतना हल्का क्यों है, तो व्यक्ति ने कहा कि मेरे अन्दर बुराइयां कहाँ हैं?, जो एक- दो थी, वह मैंने दाल दी है और उनकी तरफ मै देखता भी नहीं…. तो भगवान ने उसे पुनः बताते हुए कहा कि- “फिर तो तुम कभी सुखी हो ही नहीं सकते क्योंकि- जो व्यक्ति अपनी कमी नहीं देखता है और सिर्फ दूसरों की कमियाँ देखते रहता है, वह न सिर्फ दूसरों की कमियाँ देखता है, बल्कि बार बार देखने से वह सारी कमियाँ उसके स्वयं के अन्दर प्रवेश कर जाती है, जबकि वह अपनी कमियों को कई बार तो देखना भी नहीं चाहता, और यदि एक-दो की तरफ कोई ध्यान दिलाता है तो वह पीछे वाले थैले में डालकर भूल जाता है.” … भगवान ने उस इंसान को पुनः समझाते हुए कहा कि अपनी कमियों को देखो और बार बार देखो ताकि तुम उन्हें सुधार सको जबकि दूसरों की कमियों को मत देखो और देखो भी तो उसे पीछे वाले थैले में डालकर भूल जाओ., यही सुखी होने का मंत्र है. कबीर दास ने भी कहा है -

“बुरा जो देखन मै चला, बुरा न मिलया कोय.

जो दिल खोज आपना, मुझसा बुरा न कोय.”
Bauddhik vilasita and Lok katha in Hindi

Thursday, 7 March 2013

बहुत पुरानी कथा है, किसी गांव में दो भाई रहते थे... - Short story on family, brotherhood, relations, caring

by on 15:37
बडे की शादी हो गई थी । उसके दो बच्चे भी थे । लेकिन छोटा भाई अभी कुंवारा था । दोनों साझा खेती करते थे ।
एक बार उनके खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई ।
दोनों ने मिलकर फसल काटी और गेहूं तैयार किया ।
इसके बाद दोनों ने आधा-आधा गेहूं बांट लिया । अब उन्हें ढोकर घर ले जाना बचा था । रात हो गई थी, इसलिए यह काम अगले दिन ही हो पाता । रात में दोनों को फसल की रखवाली के लिए खलिहान पर ही रुकना था । दोनों को भूख भी लगी थी ।

दोनों ने बारी-बारी से खाने की सोची । पहले बड़ा भाई खाना खाने घर चला गया ।
छोटा भाई खलिहान पर ही रुक गया । वह सोचने लगा- भैया की शादी हो गई है, उनका परिवार है, इसलिए उन्हें ज्यादा अनाज की जरूरत होगी ।

यह सोचकर उसने अपने ढेर से कई टोकरी गेहूं निकालकर बड़े भाई वाले ढेर में मिला दिया ।
बड़ा भाई थोड़ी देर में खाना खाकर लौटा । उसके बाद छोटा भाई खाना खाने घरचला गया ।
बड़ा भाई सोचने लगा – मेरा तो परिवार है, बच्चे हैं, वे मेरा ध्यान रख सकते हैं

लेकिन मेरा छोटा भाई तो एकदम अकेला है, इसे देखने वाला कोई नहीं है ।

इसे मुझसे ज्यादा गेहूं की जरूरत है
। उसने अपने ढेर से उठाकर कई टोकरी गेहूं छोटे भाई वाले गेहूं के ढेर में मिला दिया!

इस तरह दोनों के गेहूं की कुल मात्रा में कोई कमी नहीं आई। हां, दोनों के आपसी प्रेम और भाईचारे में थोड़ी और वृद्धि जरूर हो गई ।
Short story on family, brotherhood, relations, caring in Hindi.

Thursday, 28 February 2013

ये 8 बातें किसी के दिल में आपकी इज्जत बढ़ा सकती हैं ! Give Respect and Take Respect

by on 15:43

1- सलाम करना।
2- किसी को जगह देना।
3- असल नाम से पुकारना।
4- बिना वजह बहस ना करना।
5- फिजूल ना बोलना।
6- अपनी बात पर अड़े मत रहना।
7- दूसरे की बात भी ध्यान से सुनना।
8- अपनी गलती मानना।


Give Respect and Take Respect in Hindi.

Sunday, 24 February 2013

पुनर्विचार - I swear for rethink

by on 15:46
मै एक बार गहरे से अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करूँगा, कहीं मै जो अच्छा समझकर कर रहा हूँ, गलत तो नहीं हो रहा है., लगता है, एक बार फिर सोचने की जरूरत है मुझे…

मै तुम्हे भरोसा दिलाता हूँ कि एक बार फिर सभी पक्षों को ध्यान में रखकर ह्रदय से विचार करूँगा कि मुझे क्या और कैसे करना चाहिए, इन परिस्थितियों में.

rethinking
I swear for rethink

Friday, 22 February 2013

ठंढे बस्ते में …

by on 15:50
यदि यह मुद्दा ज्यादा विवादित हो रहा हो तो क्यों न इसको ठंढे बस्ते में डाल दें ?? …

यार, किसी के पास समय होगा नहीं, जिसके पास समय होगा, उसकी कोई सुनेगा ही नहीं, मानने की तो बात ही दूर है,..

जबरदस्ती तो प्यार किया नहीं जा सकता !!

Thursday, 21 February 2013

Monday, 18 February 2013

न्याय, सभ्य समाज की पहली शर्त है ... - First Duty of Society is Justice

by on 16:09
किसी भी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और बचाए रखने के लिए न्याय सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है.  जिस भी समाज की न्याय-प्रणाली जितनी सुदृढ़ रहेगी, उस समाज की समृद्धि की उतनी अधिक संभावना रहेगी.

image

थोडा विस्तृत और साधारण रूप से कहें तो – “कोई भी व्यवस्था हो, उसमे कमियाँ होती ही हैं, समस्याएं आती ही हैं, और न्याय-प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि उस समस्या का कारण क्या है और उस समस्या द्वारा हुई क्षति की क्षतिपूर्ति कैसे सुनिश्चित हो, ताकि भविष्य में भी उस तरह की समस्या उत्पन्न होने का खतरा न हो अथवा कम से कम खतरा हो.

इसके विपरीत, यदि न्याय-व्यवस्था नहीं होती है तो पूरी व्यवस्था को टूटने में क्षण भर भी नहीं लगता, बल्कि मै तो कहूँगा कि सिर्फ एक व्यवस्था नहीं टूटती है, बल्कि समाज की अन्य व्यवस्था को तोड़ने की नजीर भी बन जाती है. यह चाहे एक छोटे से परिवार की बात हो, अथवा बड़े संयुक्त परिवार की, या किसी संगठन की बात हो अथवा हम राष्ट्र की ही बात क्यों न कर लें.

तो यदि हम किसी व्यवस्था को बचाने की सोचते है, तो न्याय की एक समुचित प्रणाली हर स्तर पर विकसित करनी चाहिए, यह चाहे एक अनुभवी व्यक्ति के द्वारा हो अथवा अच्छे लोगो का एक न्यायिक समूह क्यों न हो.  कोशिश हमें यह भी करनी चाहिए कि- “न्याय को हर समय / परिस्थिति के अनुसार तौलें.” इसकी व्याख्या एक ही वस्तु के लिए भिन्न- भिन्न समय में अलग हो सकती है, अथवा एक ही अधिकार / कर्त्तव्य के लिए भिन्न- भिन्न मनुष्यों के लिए भी अलग हो सकती है.  बराबरी और न्याय में कई बार फर्क होता है, हमें प्राकृतिक न्याय पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए जो परिस्थिति और व्यावहारिक दृष्टि से तर्कसंगत भी हो.



किसी ने सच ही कहा है- “जस्टिस इज गॉड”
First Duty of Society is Justice in Hindi.

तैयारी और जीत के समर्पित जज्बे के बिना सच्चाई भी हार जाती है… - Preparation, Hard work is must

by on 16:01
इसके विपरीत कई बार कुत्सित विचारधाराएं भी तैयारी और कड़ी मेहनत से जीतती प्रतीत होती है. (यह अलग बात है कि कुत्सित और न्यायविहीन जीत क्षणिक ही होती है.)

Caught in the Storm

Preparation, Hard work is must

Saturday, 16 February 2013

Message from CEO’s Corner (www.mithilesh2020.com)

by on 16:12
प्रिय मित्रों,


कॉलेज की पढाई के बाद, नौकरी की तलाश में दिल्ली आने के पश्चात रोज मै हर तरह के हिंदी/ अंग्रेजी के अख़बारों में नौकरियों का क्लासिफाइड देखना शुरू कर चूका था. इसके पहले अनेक तरह के जॉब पोर्टल पर मैंने अपनी प्रोफाइल बना रखी थी, दोस्तों से walk-इन इंटरव्यू के बारे में लगातार पता करता रहा, जाता भी रहा. पर नतीजा भला क्या होना था. यह करीब २००७ के मध्य की बात है, उस समय रिसेशन (मंदी) की बात आम थी. पूरी दिल्ली और एन.सी.आर. में मुझे इक्का- दुक्का ही कम्पनियां मिलीं, जो मेरी प्रोफाइल से सम्बंधित जॉब दे सकती थी, वहां भी एक या दो पोजीशन ही रहती थीं. ऐसा नहीं था कि आईटी. कम्पनियां थी ही नहीं, पर पेड- नौकरी / प्लेसमेंट का इतना बुरा चलन था (अभी भी है…) कि पूरा नोयडा, गुडगाँव और दिल्ली में कुकुरमुत्ते की तरह ट्रेनिंग और प्लेसमेंट इंस्टीटयूट / कम्पनियां खुले थे जो बाकायदा आपके कैरियर की गारंटी लेते थे. मै पहले ही बता चूका हूँ कि मै औसत दर्जे का स्टूडेंट था और मेरा आई.क्यू. लेवल इतना नहीं था कि एक्सेंचर, टीसीएस इत्यादि कंपनियों में सेलेक्ट हो पाता, तो मेरे पास एक ही विकल्प बचा था और वह था कि मै या तो किसी इंस्टीटयूट से ट्रेनिंग लूं या पेड नौकरी कर लूं किसी कंपनी में. मजबूरन मैंने अन्य ९० फीसदी इंजीनियरिंग स्टूडेंट की तरह युनिलोजिक नाम की कंपनी को चुना. होना क्या था, ६ महीने बाद मेरे जैसे करीब ५०० ट्रेनी/ एम्प्लोयी का पैसा लेकर कंपनी फरार हो गयी और हम सब फिर जहाँ से चले थे वहीँ पर आ गए…. तो दोस्तों दूसरों की तो मै नहीं जानता पर मेरे लिए यह अच्छा ही रहा क्योंकि इसी समय इस कंपनी की नींव पड़ी, मेरे साथ मेरे दो दोस्त भी थे ( अब दुर्भाग्य से वह अलग है)…. शुरू में हमें परेशानी और स्वयं द्वारा की गयी अनेक गलतियों की कीमत चुकानी पड़ी. चूँकि हम किसी बिजनेस फैमिली या रॉयल फॅमिली से सम्बंधित तो थे नहीं, तो यह सब हमारे साथ होना ही था, कई बार हम अपने क्लायंट को सही तरीके से सर्विस नहीं दे पाए, तो कई बार हमने पैसे से सम्बंधित भारी गलतियां की और इनसे भी बड़ी गलतियां तो ह्यूमन रिसोर्सेस के मामले में हमसे हुई. … पर यह सब हमारे लिए उतना ही जरूरी था, जितना किसी बीमार बच्चे को एंटी- बायोटिक. पर संस्थापक होने के नाते मैंने बस एक चीज पर अपना ध्यान लगाये रक्खा और वह था मार्किट में टिके रहना. हालाँकि इसका अगला स्टेप था टिके रहने के साथ क्वालिटी में लगातार सुधार करना, पर पैसे और ह्युमन रिसोर्स में अपरिपक्व होने के कारण सिर्फ हम मार्किट में टिके रह पाए. …


 नहीं, नहीं .. दोस्तों, यह तो बस शुरुआत थी, अब मेरे पास भी बिजनेस में 4 साल लगातार समय लगाने से इसकी बेसिक समझ आ चुकी थी, और दोस्तों इस समय न सिर्फ हम अपने ९९ फीसदी ग्राहकों को संतुष्ट कर पा रहे हैं वरन मार्किट रजिस्ट्रेशन और टेम्पलेट जोन नामक बड़े प्रोडक्ट भी मार्किट में लांच कर चुके हैं. ह्युमन रिसोर्स में भी पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है और हम स्थायित्व की तरफ मजबूत कदमों से आगे बढ़ रहे हैं… यदि हम सेवाओं की बात करें तो पहले जहाँ हम सिर्फ बेसिक लेवल की वेबसाइट से खुश हो जाया करते थे, अब टेम्पलेट जोन के माध्यम से वर्ल्ड- क्लास की डिजायन और प्रजेंटेशन से अपने ग्राहकों को लाभान्वित कर रहे हैं… कम्पनी के संस्थापक होने के साथ- साथ मुख्य कार्यकारी होने के कारण मेरी जिम्मेदारी अब यह भी थी कि हम प्रत्येक ग्राहक को उसके हर पैसे के बदले उसको १० गुना रिटर्न ऑफ़ इन्वेस्टमेंट दें, और आज मै बहूत विश्वास से कह सकता हूँ कि यदि आप हमारी कम्पनी के साथ १ पैसा भी लगाते है तो आपके उस १ पैसे की कीमत हम समझते है और उसी अनुपात में हम आपके बिजनेस के मजबूत स्तम्भ बनकर आपके साथ खड़े रहते हैं… चाहे बात बिजनेस को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की हो अथवा ब्रांड को निश्चित लाभ के मॉडल में बदलना हो, हम हर एक काम को बखूबी अंजाम देते हैं… आपके ब्रांड को हम ऑनलाइन मीडिया में बहूत मजबूती से न सिर्फ रखते है बल्कि हमारी टीम आपके व्यापारिक प्रतिद्वंदियों से आपको कहीं ज्यादा आगे रखने की रणनीति पर लगातार काम करती है… इस दौरान हम इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि कहीं भी कम्युनिकेशन गैप न हो, न आपके और हमारे बीच और न ही आपके और आपके ग्राहकों के बीच. एक तरफ हम बेहतर से बेहतर मार्केटिंग टूल बनाते है आपके बिजनेस के लिए तो दूसरी तरफ आपकी मार्किट/ बिजनेस को स्थायी रखने के लिए सर्विस और सपोर्ट से सम्बंधित अनेक आसान टूल भी इंस्टाल करते है… 


 इसके साथ साथ हम फ्रेशर्स को अपनी कंपनी में लगातार मौका देने का यत्न करते हैं, जो कि कई बार नए विचारों के लिए अत्यधिक उत्तम साबित हुआ है. साथ में कई अन्य विशेषज्ञ कंपनियों से हमारा संबधित सेवाओं के लिए विश्वसनीय गठजोड़ भी है, ताकि हमारे क्लायंट को एक ही प्लेटफार्म पर तकनीक से सम्बंधित सेवाएं वाजिब दरों पर विश्वसनीय सपोर्ट के साथ मिल सके. दोस्तों, इसके साथ हमारी कंपनी का फ्यूचर ड्रीम जोकि ENTREPRENEURSHIP के रास्ते से होकर जाता है, वह गावों में सूचना तकनीक के उपयोगी प्रसार / आत्मनिर्भरता और ग्रीन एन्वायरमेंट पर जाकर रूकता है… तो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ZMU परिवारमें, एक क्लायंट के तौर पर, एक समर्पित सहकर्मी के तौर पर, एक उद्यमी के तौर पर और एक सामाजिक संवेदनशील व्यक्ति के तौर पर भी.


आप मुझसे इस मेल पर पत्राचार कर सकते हैं-


Mail24@zmu.in || Mob. +91- 99900 89080, 92683 07613 || Webwww.mithilesh2020.com

Tuesday, 12 February 2013

किताबें - Book Reading is Must

by on 16:23
आपने कितनी किताबें पढ़ीं ?

क्या आपने पढना बंद कर दिया है ?

——————————————————-

यह पैमाना है, आपकी सफलता या असफलता का, स्वतंत्रता और परतंत्रता का भी !!

——————————————————-



Book Reading is Must

Labels

Tags