वेबसाइट, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया, कीमत एवं सावधानियां - Blogging, CMS, Website, Promotion, Price and Support Article in Hindi
by
मिथिलेश - Mithilesh
on
14:21
You want to make a Website?
You already own a website, but having a lot of issues, related?
Price Confusion?
Social Media, Blogging, CMS, Static Website Confusion, then this article is for you in Hindi, by Mithilesh.
वेबसाइट क्यों? (वृहत्तर विजिटिंग कार्ड): शुरूआती स्तर पर वेबसाइट को आप एक तरह का विजिटिंग कार्ड मान सकते हैं, जो आपकी अनुपस्थिति में भी आपका या आपके पेशे का वृहद परिचय सामने वाले व्यक्ति को देगा. जब आप किसी से मिलते हैं और उसको अपना विजिटिंग कार्ड देते हैं, तो उसमें आपके बारे में आपका फोन न., मेल और पता होता हैं. यदि उसी कार्ड में आपकी वेबसाइट लिखी हैं तो सम्बंधित व्यक्ति आपके बारे में काफी कुछ जान कर आपसे अवश्य भी प्रभावित हो जायेगा. अपनी वेबसाइट के बारे में आप सामने वाले व्यक्ति को फोन द्वारा एक शब्द में बता सकते हैं.
पैसे का खर्च और साधारण हिसाब-किताब: वेबसाइट के सन्दर्भ में मार्किट में यह सबसे गन्दा और भ्रम पैदा करने वाला क्षेत्र बन गया है. वेबसाइट बनवाने की इच्छा रखने वाले ग्राहक के मन में निन्यानवे रूपये से लेकर लाखों रूपये का फिगर दिमाग में बना हुआ है और वह इनके बीच अंतर समझ पाने में अधिकांश बार विफल हो जाता है. इसके लिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताने का प्रयास कर रहा हूँ-
- डोमेन-रजिस्ट्रेशन: इसके कई प्रकार के एक्सटेन्सन मौजूद हैं. डॉट कॉम, डॉट इन, डॉट नेट ... इत्यादि. साधारण रूप में इसकी कीमत पांच - छः सौ के आस पास
होती है. कई कंपनियां अपने डोमेन बेचने के लिए तमाम ऑफर भी देती हैं, जो निन्यानवे रूपये तक का होता है (इस डोमेन के टीवी पर प्रचार को लेकर भी कई ग्राहक कीमत के मामले में कन्फ्यूज हो जाते हैं, जबकि यह शुरूआती स्टेज है). हालाँकि सस्ता डोमेन देने पर इसमें कई बार उस कंपनी का प्रतिबन्ध भी होता है और अगली साल रिन्यूवल पर वह आपसे काफी ज्यादा पैसा चार्ज कर लेती हैं. बिगरॉक, गोडैडी इत्यादि कंपनियां इस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं.
- वेब होस्टिंग/ स्पेस: इसमें भी डोमेन की तरह ही कन्फ्यूज स्टेज है, परन्तु साधारण वेबसाइट के लिए आपको दो हजार रूपये सालाना में बढ़िया शेयर्ड होस्टिंग मिल जाएगी, जिसमें आपको बढ़िया सपोर्ट, बैंडविड्थ और अच्छा भला मेल सर्वर मिल जायेगा. हालाँकि इससे सस्ती भी होस्टिंग देने का दावा करती हैं कंपनियां, लेकिन फिर आपको उनके पीछे दौड़ना पड़ेगा. स्टैण्डर्ड प्राइस की बात करें तो याहू.कॉम की डोमेन-होस्टिंग ३,५०० और बिगरॉक.इन की ३,००० रूपये सालाना है (१ वेबसाइट, शेयर्ड होस्टिंग). तमाम ऑफर इसमें भी समय-समय पर आते रहते हैं.
वेब डिज़ाइनर, डेवलपर को हायर करना: यदि आप रेडीमेड वेबसाइट-बिल्डर की तरफ नहीं जाते हैं तो आपको किसी कंपनी या फ्रीलांसर को हायर करना पड़ेगा. यहाँ आप जरूर देखें कि वह कंपनी अथवा फ्रीलांसर कम से कम चार-पांच सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा है कि नहीं. चेक करने का बढ़िया तरीका उसके द्वारा किये गए काम होते हैं. उसके कुछेक क्लायन्टों से बात करने में आप हिचकिचाएं नहीं. और यहाँ ध्यान रहे कि आप 'सीएमएस' को ही प्रिफर करें. जहाँ तक कीमत की बात है, साधारण वेबसाइट के लिए यह पांच हज़ार से लेकर पचास हज़ार तक हो सकता है. आप वेब डिज़ाइनर का काम, परफेक्शन, उसकी नॉलेज, सपोर्ट की व्यवस्था और पिछले काम का स्तर देखकर उसकी कीमत और दी जा रही सुविधाओं के बारे में कम्पेयर करें. कोशिश करें कि एक से अधिक वेब डिजायनरों को अपने पैमाने पर रखें, इससे आप फीचर-वाइज तुलना कर पाएंगे. हाँ! किसी अन्य व्यवसाय की भांति वेब डिजायनर का व्यवहार-अध्ययन भी भविष्य में आपको काफी सहूलियत दे सकता है.
-मिथिलेश, उत्तम नगर, नई दिल्ली.
किसी प्रकार की असुविधा होने पर, मुझे किसी भी समय संपर्क करें. मेरा फोन न. 9990089080 है: और मेरी मेल है: mithilesh2020@gmail.com